फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम के वितरण की सूचना न देने पर 19 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बार-बार निर्देशों के बावजूद 33 स्कूल और कॉलेज एमडीएम वितरण की सूचना नहीं दे रहे हैं। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग के 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक लग गई है और माध्यमिक के 14 शिक्षकों को नोटिस दिया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दोपहर के खाने के रूप में एमडीएम का वितरण किया जाता है, जिसकी हर दिन की रिपोर्ट आईजीआरएस कॉल के माध्यम से लखनऊ कंट्रोल रूम द्वारा ली जाती है, लेकिन जिलेभर के 33 विद्यालय ऐसे हैं, जो काफी समय से एमडीएम वितरण की सूचना ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण विभागीय कार्य प्रणाली प्रभावित हो रही है। शासन से प्राप्त सूची के बाद बीएसए ने 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही माध्यमिक विद्यालयों के 14 शिक्षकों को नोटिस दिए जाने के लिए डीआईओएस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें