न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले पैक्स कर्मचारियों द्वारा 11 वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इन कर्मचारियों ने मांगों के पूरा नहीं होने तक सहकारी समितियों पर तालाबंदी कर रखी है।
कर्मचारियों की मांग है कि सरकार द्वारा नियमित वेतन व पूर्ण सरकारीकरण किया जाए। इसके बाद ही यह हड़ताल समाप्त होगी। अगर जल्द इस हड़ताल पर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा, देव प्रकाश पाठक, राम किशन शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, बृजमोहन गौतम, सुनील कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, राममूर्ति शर्मा, नवनीत यादव, संजीव कुमार, शिवराज सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश उपाध्याय, कुलदीप कुमार, मुन्नालाल, जितेंद्र कुमार, लाखन सिंह आदि मौजूद थे।