न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। दिवाली पर काफी लोगों ने यात्री की, लेकिन हाथरस डिपो के आधा दर्जन से अधिक चालक परिचालकों को सवारियां ही नहीं मिलीं। उन्होंने चार से आठ यात्रियों को बिठाकर बसों को दौड़ाया, जिससे लोड फैक्टर में गिरावट आई है।
डिपो को आर्थिक नुकसान हुआ है। अब अधीनस्थों ने इसकी रिपोर्ट एआरएम को भेजी है। इन चालक-परिचालकों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि हाथरस डिपो में दिवाली प्रोत्साहन योजन के तहत 85 बसों ने विभिन्न रूटों पर परिचालन किया इस दौरान डिपो के आधा दर्जन चालक-परिचालकों ने मनमानी से बसों का संचालन किया।
बसों में मात्र चार से आठ यात्रियों को बिठाया। इस मामले में डिपो के एआरएम राजेश यादव का कहना है कि बसों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई होगी।