फोटो
हेडिंग
मिठाई, दूध, दाल, पनीर, हल्दी का लिया नमूना
क्रासर
एफडीए की टीम ने कई दुकानों व रेस्टोरेंट पर की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। एफडीए की टीम ने सोमवार को शहर और आसपास के इलाके में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इससे खाद्य पदार्थ विक्रेताओं और निर्माताओं में खलबली मच गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह की अगुवाई में एफडीए की टीम नजिहाई बाजार पहुंची। यहां पर गोपालपुर निवासी दुर्गा पुत्र विक्की लाल के यहां से दूध का सैंपल लिया। रूई की मंडी से राहुल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी मलिक महसुआ बेसवां के यहां से दूध का नमूूना लिया। मुरसान में कैलाशचंद्र शर्मा की दुकान से पेड़ा का सैंपल लिया गया। सासनी गेट स्थित उमाशंकर की दुकान से सोनपपड़ी और पेड़ा का नमूना लिया। यहां के बाद एफडीए की टीम जेसी डोनाल्ड रेस्टोरेंट अलीगढ़ रोड पहुंची। यहां से टीम ने पनीर और अरहर की दाल का सैंपल लिया। यहां पर किचिन में सफाई ठीक नहीं मिली। सुधार के निर्देश दिए। मिंटू उर्फ राजीव की दुकान से हल्दी पाउडर का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, केएल वर्मा, राकेश कुमार, मुनेंद्र राणा, नीरद पांडेय शामिल थे।