फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 403 जोड़ों ने एक पंडाल में थामा एक-दूसरे का हाथ, प्रभारी मंत्री ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Mon, 13 Mar 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में  403 जोड़ों का विवाह हुआ है, जिसमें 35 मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित जनप्रतिनिधियों वर-वधू को आर्शीवाद दिया। नव विवाहित वर-वधुओं को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए।
 
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के बाद सेल्फी लेते नव दम्पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। 403 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा, जिसमें 35 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण सहित जनप्रतिनिधियों वर-वधू को आर्शीवाद दिया। नव विवाहित वर-वधुओं को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह में परिजनों को काफी राहत प्रदान होती है। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड हाथरस में 40, मुरसान में 55, सासनी में 51, सिकंदराराऊ 46, हसायन 45, सहपऊ 56, सादाबाद में 38, जिला पंचायत हाथरस में 9 जोड़े शामिल हुए।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के नगरीय निकाय हाथरस में 22, सिकंदाराराऊ में 12, मुरसान में एक, सहपफ में दो, सादाबाद 13, पुरदिलनगर में चार, सासनी में दो, हसायन में दो तथा मेंडू में पांच जोड़ों का विवाह पंजीकरण कराया गया। इस तरह 403 जोड़ों का विवाह हुआ है, जिसमें 35 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। 

कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। इस मौके पर विधायक सिकंदाराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, डीएम अर्चना वर्मा, पीडी राजेश कुरील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सरकार की सामूहिक विवाह कराने की यह योजना काफी फायदेमंद है। इस योजना से मेरी दो बेटियों का एक साथ विवाह हो सका है। - इब्राहीम, निवासी तिलौठी, परिजन
कन्याओं का विवाह कराने के लिए सामूहिक विवाह से काफी लाभ मिला है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर लोग आसानी से अपनी बेटी का विवाह करा सकते हैं। - पदम सिंह, निवासी रुदायल, परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें