फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना हाजिरी रजिस्टर के 40 आउटसोर्स कर्मचारी लेते रहे वेतन, बैठी जांच

Fri, 17 Mar 2023 12:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विपन कुमार का तीन जनवरी 2023 को कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेय जल इत्यादि के काम के लिए रखे लगभग 40 आउटसोर्स कर्मचारी बिना हाजिरी दिए नगर पंचायत सहपऊ से अपना भुगतान लेते रहे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विपन कुमार के कार्याकाल खत्म होने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी बकाया वेतन लेने पहुंचे तो उनका नाम सत्यापित नई सूची में नहीं मिला। कर्मचारियों ने डीएम से मामले की शिकायत की है। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्माल को सौंपी है।

विज्ञापन


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विपन कुमार का तीन जनवरी 2023 को कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं किया गया। इस पर आउटसोर्स नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। टीसी हरेंद्र सिंह एवं आउटसोर्स कर्मचारी कार्यालय सहायक अजय शुक्ला ने ललित कुमार, मनोज कुमार, पूजा एवं शंकर लाल आदि को बताया कि उनका नाम आउटसोर्स कर्मचारियों की सत्यापित नई सूची में नहीं है। इस पर आउटसोर्स कर्मचारी नोकझोंक करने लगे। कर्मचारियों ने छह मार्च को मामले की शिकायत डीएम से की। 

डीएम की अनुपस्थिति में डीएम कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट हाथरस ने मामले की जांच एसडीएम मोहम्मद मोइनुल इस्माल को सौंपी। एसडीएम जांच करने पहुंचे तो पता चला कि आउटसोर्स कर्मचारियों का नगर पंचायत कार्यालय में कोई हाजिरी रजिस्टर नहीं है। एसडीएम ने आउटसोर्स कर्मचारियों से वार्ता की तो उन्होंने एसडीएम को बताया कि वह पिछले पांच से लगातार नगर पंचायत में कार्य कर रहे हैं। उनको पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने डीएम को पत्र लिखकर मामले की जांच करवाने की अपील की है। दोषी पाए जाने पर आउटसोर्स एजेंसी को कालीसूची में डालने एवं कर्मचारियों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमोदन रख लिए आठ कर्मचारी

कर्मचारियों ने बताया कि आठ आउटसोर्स कर्मचारी नगर पंचायत में कोर्ट के आदेश के खिलाफ रख लिए गए है। उन्हें चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रखा गया है। इनका त्रिसदस्यीय समिति से कोई अनुमोदन नहीं लिया गया है। उनको भी दो माह का वेतन नहीं मिला है। नियम के मुताबिक जो कर्मचारी चेयरमैन के कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व तैनात रहे हैं वही कर्मचारी त्रिसदस्यीय समिति के कार्यकाल तक निरंतर कार्य करेंगे। टीसी हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आठों कर्मचारी पिछले कई सालों से नगर पंचायत में कार्य कर रहे हैं।

हाजिरी रजिस्टर नहीं मिलने से उठ रहे सवाल
पूर्व चेयरमैन विपन वशिष्ठ का कार्यकाल समाप्त होने पर एक करोड़ 30 लाख रुपये का अनियमित भगुतान तत्कालीन ईओ और अन्य कर्मचारियों द्वारा कर दिया था, जिसकी मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ कमिश्नर एवं डीएम से की गई थी। मामले की जांच अपरजिलाधिकारी न्यायिक कर रहे है। चेयरमैन द्वारा की गई शिकायत में टीसी हरेंद्र सिंह को नगर पंचायत से हटाकर किसी गोशाला में संबद्ध करने की अपील की गई थी। उन पर जांच प्रभावित करने के साथ नगर पंचायत के सरकारी अभिलेखों में हेरफेर करते हुए उनको गायब करने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर का न मिलना उनकी शंका की पुष्टि करता है। 

जब तक मेरे कार्यकाल रहा तब तक सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति देखकर उनका वेतन आहरित किया जाता था। मेरे कार्यकाल तक आउटसोर्स कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर कार्यालय में उपलब्ध रहा है। - विपन वशिष्ठ, निवर्तमान चेयरमैन सहपऊ 
नगर पंचायत में आउटसोर्स कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर नहीं है। इसके लिए ईओ से बात की जाएगी। - डॉ. बंसत अग्रवाल अपरजिलाधिकारी वित्त/राजस्व, प्रशासक नगर पंचायत सहपऊ
नगर पंचायत सहफ में जितने भी रजिस्टर हैं उनको कार्यालय में मंगाने के निर्देश ईओ को दिए गए हैं। इसके बाद ही आउटसोर्स कर्मचारियोककी उपस्थिति के बारे में पता चलेगा। - विपिन कुमार शिवहरे, एसडीएम सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें