मंडी समिति परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री उचौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किसान सम्मान दिवस व किसान मेले का आयोजन किया गया। कृषि क्षेत्र में अच्छी उपज देने वाले 40 किसानों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मेले में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख सदर पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय ने किसानों को सम्मानित किया।
जनप्रतिनिधियों ने चौधरी चरण सिंह द्वारा कृषि क्षेत्र में कराए गए कार्याें की प्रशंसा की। वक्ताओं ने किसानों को जैविक खेती से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्टॉल लगाकर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकादी गई और इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संचालन जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर उपकृषि निदेशक हंसराज, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, सीवीओ डॉ. प्रमोद, अधिशासी अभियंता सिंचाई बलजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह आदि मौजूद थे।