फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.30 लाख परिवारों के राशन पर संकट

Tue, 27 Mar 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
ration - फोटो : google
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में राशन कार्ड धारकों को आधार से लिंक करने का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। शासन ने यह काम खत्म करने की अवधि 31 मार्च की तारीख तय कर रखी है, लेकिन अब भी जिले में 4.30 लाख कार्डधारकों के आधार नंबर की फीडिंग होना बाकी है। इन सभी को आधार नंबर की फीडिंग के लिए 31 मार्च तक की आखिरी मोहलत दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि अगर इस अवधि में इन्होंने अपने आधार नंबर फीड नहीं कराए तो पात्र गृहस्थियों की सूची से इनके नाम हटाने की कार्रवाई कर दी जाएगी, जिसके लिए कार्डधारक खुद जिम्मेदार होंगे। जिन लोगों के आधार नंबर लिंक नहीं होंगे, उन सदस्यों की यूनिट पर राशन सामग्री हर्गिज जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने तहसील सदर में पहुंचकर आधार की फीडिंग के काम का जायजा लिया और कर्मचारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह काम शासन की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। लिहाजा इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आधार नंबर लिंक हुए बिना किसी भी पात्र गृहस्थी को राशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिर्फ उन्हीं सदस्यों की यूनिट पर राशन मिलेगा, जिनका आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक होगा। जिले में कुल 11,10,000 पात्र गृहस्थियां हैं, जिन्हें हर महीने राशन दिया जा रहा है। इनमें से अब तक कुल 6 लाख 80 हजार गृहस्थियों के आधार नंबर को फीड करने का काम हो चुका है। करीब 4.30 लाख पात्र गृहस्थियों को आधार से लिंक करने का काम अब भी बाकी है। अब तक परिवार के मुखिया के आधार नंबर 95 फीसदी तक फीड हो चुके हैं, जबकि बाकी सदस्यों की फीडिंग का काम करीब 64 फीसदी बकाया है। शासन ने इसके लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की है, लेकिन छूटी हुई पात्र गृहस्थियों की संख्या को देखते हुए इस अवधि में यह काम पूरा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें