फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 390 सिपाही तैयार, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

Mon, 27 Apr 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड में शामिल आरक्षी। संवाद
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में वर्ष 2025-26 के प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 390 प्रशिक्षु सिपाही अब पुलिस सेवा के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं) लखनऊ आशीष तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के लखनऊ से संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सर्वांग सर्वोत्तम (बेस्ट कैडेट) का पुरस्कार पवनीश कुमार को दिया गया। आंतरिक विषयों में दीपांशु और बाह्य विषयों में जौनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में निखिल कुमार को शारीरिक प्रशिक्षण, सुहेल को शस्त्र प्रशिक्षण, दीपांशु को भीड़ नियंत्रण, केशव कुमार को योग-प्राणायाम तथा मनीष कुमार को यूएसी और यातायात नियंत्रण में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने नवआरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुशासन, समयबद्धता और कार्यकुशलता को सेवा जीवन में भी बनाए रखें। समारोह का समापन राष्ट्रगान और नवआरक्षियों की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर आरक्षियों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें