फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुपुर्दगी में दिया गया 361 क्विंटल चावल हजम किया

Sat, 23 Nov 2024 03:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपुर्दगी में दिए गए करीब 361 क्विंटल चावल की कालाबाजारी किए जाने के मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सादाबाद के पूर्ति निरीक्षक रोहित गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट उचित दर विक्रेता संजू गुप्ता पत्नी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने कहा है कि वर्ष 2022 में टीकाराम महाविद्यालय में छापा मारने के दौरान एक कैंटर में 211 बोरों में करीब 18530 किग्रा चावल बरामद हुआ था। इसे अग्रिम आदेशों तक उचित दर विक्रेता संजू गुप्ता को सुपुर्द किया गया था। इसके अलावा 2023 में भी टीकाराम महाविद्यालय सलेमपुर बंबा रोड सादाबाद में छापा मारने के दौरान एक ट्रक में 257 बोरा चावल उचित दर विक्रेता संजू गुप्ता की अभिरक्षा में इस निर्देश के साथ दिया गया कि वह सक्षम अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर यथावत प्रस्तुत करेंगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 18 मई 2023 को पकड़े गए 557 प्लास्टिक के बोरों में भरे कुल 330.20 क्विंटल चावल को श्रीमती संजू गुप्ता उचित दर विक्रेता नगर क्षेत्र सादाबाद की सुपुर्दगी में दिया गया। श्रीमती संजू गुप्ता को कुल 515.50 क्विंटल चावल सुपुर्दगी में दिया गया दिया। 515.50 क्विंटल चावल में से जिलाधिकारी के आदेश के अनुपाल में राजू गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी एसडीएम कोर्ट के सामने तहसील सादाबाद के पक्ष में 154.20 क्विंटल चावल रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

रिलीज चावल के उपरांत संजू गुप्ता की सुपुर्दगी में कुल 361.30 क्विंटल चावल होना चाहिए था। न्यायालय अपर जिलाधिकारी द्वारा मांगी गई आख्या के क्रम में पूर्ति निरीक्षक द्वारा नौ नवंबर 2024 को श्रीमती संजू गुप्ता की सुपुर्दगी में 361. 30 क्विंटल चावल की उनके गोदाम पर जांच की गई। जांच संजू गुप्ता के पति श्री सुनील गुप्ता की उपस्थिति में की गई। वहां 361.30 क्विंटल चावल नही पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुपुर्दगी में दिए गए 361.30 क्विंटल चावल की नाजायज मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कालाबाजारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें