फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से 32 किलो पॉलीथिन जब्त, 25200 रूपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों से 32 किलो पॉलिथीन जब्त, 25200 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन

ईओ लल्लनराम यादव ने कर्मियों के साथ चलाया अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। नगर पंचायत की टीम ने सोमवार को नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन और उससे बनी सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया। इससे दुकानदारों, फल विक्रेताओं में हड़कंप मचा गया। बाजार से दो दुकानों से 32 किलो पॉलिथीन जब्त कर ली गई। इन पर 25200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गौरतलब हो कि सादाबाद में धड़ल्ले से पॉलिथीन और उससे बने दोना, चम्मच का इस्तेमाल किया जा रहा है। सब्जी मंडी से लेकर आसपास के बाजारों में भी ग्राहकों को सामान पॉलिथीन में ही दिया जा रहा है। इसे लेकर एसडीएम ने भी नगर पंचायत को अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया था, लिहाजा नगर की सब्जी मंडी रोड, जवाहर बाजार सहित आसपास के बाजारों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ लल्लनराम यादव की देख-रेख में चले इस अभियान में दो दुकानों से 32 किलो पॉलिथीन जब्त कर ली गई। ईओ ने इन दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि पॉलिथीन का उपयोग फिर से किया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षाधिकारी के अलावा शैलेंद्र वार्ष्णेय, अनुपम गुप्ता, वीरेंद्र चौहान, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें