न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तहसील सिकंदराराऊ की एक पत्रावली के गायब होने का खामियाजा तहसील सदर के एक बाबू को भुगतना पड़ा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए तहसील सदर में तैनात डब्लूवीएन शीतल प्रसाद शर्मा का निलंबित किया है।
डीएम ने बताया कि वर्ष 1998 की एक पत्रावली को लेकर एक मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था। इस पत्रावली के गायब होने के मामले के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
बताते हैं कि तहसील सिकंदराराऊ की थी। न्यायालय में इसे लेकर पैरवी नहीं हो पा रही थी। लंबे समय से इस मामले शक की सुई इस बाबू पर घूम रही थी। अब डीएम ने यह कार्रवाई की है।