फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से पाई नौकरी, अब हुई बर्खास्तगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


विकास खंड हाथरस के गांव शहजादपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक संजीव कुमार उपाध्याय के खिलाफ बीएसए ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। शिक्षक पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का आरोप है। बीएसए ने नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की है।

संजीव कुमार उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी गांव जिन्हैरा, पोस्ट मिरहची जनपद एटा की बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई। सत्यापन में शिक्षक के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए और बीएड के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए, जिसके बाद वर्ष 2011 में शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन शिक्षक कोर्ट चला गया।
विज्ञापन


यहां पर विभाग ने कोर्ट के आदेश को मानते हुए सेवा समाप्ति के आदेश को यथावत रखा गया, लेकिन संयुक्त विकास आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के आदेश पर तत्कालीन बीएसए ने वर्ष 2018 में शिक्षक को बहाल कर दिया, जिसके बाद शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी जिन्हैरा मिरहची कोर्ट गया और फिर पूरे शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराए जाने की मांग की।

इसके बाद शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया, जिसमें पाया कि शिक्षक ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, बीएड के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी प्राप्त की।
विज्ञापन


शिक्षक संजीव कुमार उपाध्याय के खिलाफ हुई शिकायत के बाद शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया, जिसमें सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जिसके बाद शिक्षक को नोटिस जारी किए गए, लेकिन एक भी नोटिस का जवाब देना तो दूर शिक्षक द्वारा नोटिस को रिसीव तक नहीं किया गया, इसलिए शिक्षक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए वेतन के रूप में प्राप्त की गई धनराशि की रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराए जाने का आदेश दिया गया है।
-हरीशचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें