फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य कारोबारियों को पढ़ाया गुणवता व मानक का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। खाद्य तेल निर्माताओं, पैकर्स, थोक व्यापारी, मैदा व्यापारी आदि के साथ जागरूकता कार्यक्रम के तहत बैठक सीएमओ परिसर में की। होली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य व्यापारियों को सहायक आयुक्त (खाद्य) अलीगढ़ मंडल अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अधोमानक एवं निम्न स्तर के खाद्य पदार्थों का भंडारण और आपूर्ति नहीं करें।

अन्य जिलों से आने वाले खाद्य पदार्थों का विवरण स्टॉक रजिस्टर में अवश्य अंकित करें और बैच नंबर, पैकिंग डेट आदि का विशेष ध्यान रखें। किसी भी हालत में कालातीत हुए खाद्य पदार्थ का विक्रय नहीं हों। यह जिम्मेदारी थोक व्यापारी की है। कचरी, पापड़ और नमकीन आदि में खाद्य रंग का अधिक प्रयोग नहीं करने की सलाह दी गई। कोल्ड स्टोर में आर्द्रता अधिक होने के कारण खोवा में फंगस आ जाता है, इसलिए इसका संग्रह कोल्ड स्टोर में नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के घरेलू तौर-तरीके बताएं। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल वर्मा, बीएन कटियार, मुनेंद्र सिंह राना, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, खाद्य कारोबारकर्ता कन्हैया लाल वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, राजकुमार, संजय कुमार, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें