फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख से गीगला, मीरपुर और सिथरापुर में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


सादाबाद ब्लाक में अब मनरेगा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। मनरेगा के सहयोग से सादाबाद ब्लाक के गांव मीरपुर, गीगला और सिथरापुर में महिला और बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का निर्माण किया जाएगा। इन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए करीब 17 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी।

ग्रामीण इलाकों मेें बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए उक्त तीनों गांव में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का भवन करीब 5.92 लाख की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में किचन, पंखे, शौचालय सहित सभी सुविधाएं रहेंगी। सुविधाएं पूरी होने के बाद केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। केंद्रों की दीवारों पर अंग्रेजी वर्णमाला सहित गणित और खेलकूद की जानकारी अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। इनके निर्माण के संबंध में खंड विकास कार्यालय की खंड विकास अधिकारी प्रतिमा निमेष द्वारा निविदाएं भी आमंत्रित कर दी गई हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को भूख और कुपोषण से बचाने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। सीडीपीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि सादाबाद ब्लाक में वर्तमान में 251 और सहपऊ ब्लाक में 154 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें