फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमीशन निकल रही तिरंगा यात्रा को रोकने पर हंगामा, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


बिना प्रशासनिक अनुमति के गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का पुलिस ने रोक दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल स्पीकर लगे एक वाहन और एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे तिरंगा यात्रा निकाल रहे आक्रोशित युवाओं ने काफी हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एसडीएम भी पहुंच गईं।

गौरतलब हो कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर नगर व क्षेत्र के युवा उत्साहित थे। युवाओं की यह तिरंगा यात्रा आगरा रोड स्थित एक ढाबे के पास से शुरू होनी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन को जब यह पता लगा कि यह यात्रा बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाली जा रही है तो मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए और यात्रा को रूकवा दिया।
विज्ञापन


मौके से एक वाहन को भी हिरासत में ले लिया। इससे युवाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। युवा जब हंगामा करने लगे तो एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया, जिसके बाद इन युवाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने इस युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवाओं का कहना था कि वह तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति के एसडीएम दफ्तर गए थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


इधर, बाद में जिला योजना प्रमुख अनुज चौधरी भी पहुंच गए, कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी से वार्ता की। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि शासन के सख्त आदेश हैं कि बिना किसी परमीशन के किसी यात्रा को न निकलने दिया जाए। इस मौके पर राज गौतम, केपी चौधरी, दरवेश गौतम, अजय चौधरी, अंकित शर्मा, इलू गौतम, अरूण गौतम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें