फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन


पश्चिमी बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में हिंदू समाज सुरक्षित नहीं है। हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।

बहन बेटियों के साथ र्दुव्यवहार की घटनाएं आम हो गई हैं। हिंदुओं की जमीनों पर गुंडे माफिया कब्जे कर रहे हैं। ममता सरकार में हिंदुओं के उत्पीडन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंच के कार्यकर्ताओं ने ऐसी हिंदू विरोधी सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, नगराध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा एडवोकेट, संजय सिन्हा, देवेंद्र ठाकुर, अवधेश श्रोतिय, महेश कुमार, सुनीता वर्मा, प्रदीप शर्मा, पूरन पहलवान, नरेश वाष्र्णेय, अनिल पंडित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें