हाथरस। आरक्षण के प्रमोशन पाने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 300 शिक्षकों की अब पदावनति होगी। शासन के निर्देश के बाद अब प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने एडी बेसिक और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह आरक्षण से प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों की पदावनति कर शीघ्र अवगत कराएं। निर्देश मिलते ही बीएसए ने इनकी सूची तैयार कर ली हैं। आने वाले सप्ताह में इन शिक्षकों की पदावनति की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
उच्च न्यायालय के आरक्षण में नियुक्ति के बाद प्रमोशन में भी लाभ पाकर अपने साथियों से सीनियर बने शिक्षकों को भी अब यह सीनियरटी गंवानी पड़ेगी। जिले में ही आरक्षण के आधार पर प्रमोशन पाने वाले करीब 300 शिक्षक हैं। इस संबंध में अब तक शासन से कोई स्पष्ट आदेश प्राप्त नहीं होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
बीएसए के कड़े निर्देशों के बाद अब प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने भी एडी एवं बीएसए को आरक्षण के आधार पर प्रमोशन पाने वालों की पदावनति कर शीघ्र अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
प्रमुख सचिव के आदेश मिलते ही विभाग ने प्रमोशन में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की है। इसके आधार पर इस प्रकार के करीब 300 शिक्षकों को चयनित किया गया है।
प्रमोशन में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के बाद प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बन चुके हैं, जबकि इनके साथ परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में कार्य कर रहे हैं।