फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीने में दर्द के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत

Fri, 21 Aug 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी में मंगलवार रात सीने में दर्द के बाद 30 वर्षीय महिला नीतू की मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नीतू पत्नी प्रदीप को रात करीब 3:30 बजे अचानक सीने में तेज दर्द, बाहों में झनझनाहट और पसीना आने लगा। तत्काल उपचार से राहत नहीं मिलने पर उसे सीएचसी लाया गया। यहां ऑक्सीजन और ईसीजी की गई, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार और गांव में मातम है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मिथिलेश वार्ष्णेय ने बताया कि सीने में भारीपन या दर्द को अक्सर लोग गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि ये हृदयाघात के संकेत हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें