फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन का 248 बोरी गेहूं-चावल पकड़ा

Tue, 27 Feb 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन/हाथरस। 
विज्ञापन
हसायन में कोंडरा रोड पर खेतों से बरामद की गईं अनाज की बोरियां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राशन के अनाज की कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम सिकंदराराऊ ज्योत्सना बंधु ने मंगलवार को पुलिस फोर्स और आपूर्ति विभाग की टीम के साथ हसायन क्षेत्र के गांव कोंडरा के निकट सुनसान खेतों पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने यहां से कुल 248 बोरी गेहूं और चावल बरामद किया है। इनमें 132 बोरी गेहूं और चावल खुला हुआ था, जबकि 116 बोरी गेहूं और चावल सील था। मौके से टीम ने 100 खाली बोरी जूट और 40 खाली बोरी प्लास्टिक की भी बरामद की गईं। इस पूरे अनाज और बारदाने को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

प्रथम दृष्टया जांच के बाद प्रशासन का अनुमान है कि इन खाली बोरी में ही सरकारी अनाज की पलटी की जाती थी, जिससे कानून की आंख में धूल झोंकी जा सके। हालांकि जांच में यह तो पता नहीं चला है कि अनाज किसका था, लेकिन एसडीएम की मानें तो मामला सरकारी राशन की कालाबाजारी का लग रहा है। मौके से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एक डीसीएम भी पुलिस ने कब्जे में ली है, जिसमें अनाज को लोड कराया जा रहा था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम को इस जगह पर बड़े पैमाने पर सरकारी अनाज की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने आपूर्ति निरीक्षक अजय प्रताप सिंह और हसायन थाने के एसआई जितेंद्र चौहान और पुलिस फोर्स के साथ बेहद गोपनीय रूप से गांव कोंडरा के निकट छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर गेहूं और चावल का स्टॉक मिला। छापेमारी से मौके पर अनाज की अदला-बदली कर रहे लोगों में खलबली मच गई।

 और वह भाग खड़े हुए, फिर भी पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। देर रात तक आपूर्ति विभाग की टीम इस स्टॉक की जांच कर मालूम करने की कोशिश कर रही थी कि यह किस राशन की दुकान या गोदाम से संबंधित है। प्रशासन को अंदेशा है कि राशन के सामान की कालाबाजारी के इस खेल के पीछे कोई बड़ा रैकेट सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें