फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन 239 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

विज्ञापन
सादाबाद खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र जमा करन? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। सादाबाद के खंड विकास कार्यालय पर शनिवार को आठवें दिन भी ग्राम प्रधान पद और सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। ग्राम प्रधान पद के लिए नामाकंन पत्र खरीदने वालों और उनके समर्थकों की भीड़ रही।
आठवें दिन खंड विकास खंड कार्यालय पर बनाए गए तीन काउंटरों पर ग्राम प्रधान पद के लिए 33, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 129 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 77 नामांकन पत्रों सहित 239 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। एडीओ पंचायत ने बताया कि शनिवार को भी खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक ग्राम प्रधान पद के लिए 728, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 505 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 509 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

चालान जमा करने के लिए बैंक में भीड़
शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पंचायत चुनाव को लेकर चालान जमा करने के लिए काफी भीड़ रही। भीड़ की वजह से मौके पर पुलिस को पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। काफी लोग तो बैंक के बाहर चालान जमा करने के लिए खड़े रहे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र के साथ प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले लोगों को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में चालान राशि जमा करनी पड़ रही है। लिहाजा, पिछले कई दिनों से बैंक में भारी भीड़ जुट रही है। बैंक में अतिरिक्त काउंटर भी बनवाए गए हैं, लेकिन हालात बेकाबू हो रहे हैं।

सादाबाद खंड विकास कार्यालय पर पंचायत चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र जमा करने के लिए लगी लाइन।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें