फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ में 2.35 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
15वें वित्त आयोग के तहत नगर पालिका सिकंदराराऊ में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 2.35 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

इस धनराशि से कस्बे की करीब 30 गलियों में सड़क, नाली और खड़ंजे का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से खराब सड़कों और जलभराव की समस्या झेल रहे मोहल्लों में इन कार्यों से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिलते ही कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि सिकंदराराऊ नगर क्षेत्र में कई जगह सड़क, नाली-खड़ंजे बदहाल पड़े हैं। स्थानीय लोग लगातार इनके निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन धन की कमी के चलते नगर पालिका इन कार्याें को नहीं करा पा रही है। यही कारण है कि पालिका प्रशासन ने इन सड़कों व नाली-खड़ंजों का सर्वे कराया और इनको सुधारने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें