संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद ब्लाक के 15 प्राथमिक और आठ उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का पुनर्निर्माण कार्य बुधवार से शुरू हो गया। गांव धानौटी के संविलियन विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सादाबाद विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, बीएसए मनोज कुमार मिश्रा और एबीएसए सुबोध कुमार पाठक ने शिलापट्टिका का अनावरण करके स्कूलों का शिलान्यास किया। इस दौरान हवन यज्ञ में भी आहुतियां दी गईं।भवनों के पुनर्निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरे हो जाएंगे।
शिलान्यास से पूर्व सादाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का ग्रामीणों ने स्वागत किया। बीएसए और एबीएसए ने पूर्व मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किए। बीएसए ने बताया कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हो गए थे, उनका पुनर्निर्माण किया जा रहा है। मौके पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जो रजबहे 30 वर्षों से बंद पड़े थे, उनके प्रयास से उनमें पानी आना शुरू हो गया है। सरकार को आम कमेटी गठित कर किसानों के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन अमित प्रताप ने किया। मौके पर दुष्यंत गौतम, मिथलेश कुमार, रंधीर सिंह, गोविंद रावत, सत्यप्रिय आर्य, डॉ गोपाल चौधरी, रनवीर सिंह प्रधान, लक्ष्मण सिंह प्रधान, अरुण शर्मा, सतीश रावत, विजय गौतम, लोकेश चौधरी, गजेंद्र चौधरी, चोब सिंह पहलवान, वीरेंद्र मास्टर, गगन चौधरी, छीतर सिंह, दीनदयाल गौतम, महावीर सिंह, शिशुपाल अध्यापक, भूदेव मास्टर, महावीर सिंह, चौ सत्यवीर सिंह, चौधरी काले सिंह, रामखिलाड़ी, रामभरोसे, हरप्रसाद, रामचरन, सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।