फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद के तीन रजबहा पर बनेंगे 22 पुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के तहत तीन रजबहा पर 22 पुलों का निर्माण होगा। कुछ निर्माण कार्य पक्के कराए जाएंगे, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




विधायक गुड्डू चौधरी ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में कुरसंडा रजबहा पर 11 नए पुल, जुगसना रजबहा पर सात पुल तथा दघेंटा रजवाहा पर चार नए पुलों का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त दघेंटा रजबहा से नगला शेखा तक लगभग तीन किलोमीटर के हिस्से को पक्का किए जाने की भी योजना है। जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए तालाबों और जलाशयों में कुलावे लगाए जाने का प्रस्ताव है।



विधायक ने इन परियोजनाओं को क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया है। लंबे समय से उठ रही मांगों के मद्देनजर इन कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिससे टेल तक पानी की उपलब्धता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




इधर, कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि इन परियोजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिल पाएगा, जब कार्य निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि भविष्य में रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। फिलहाल, इन योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें