फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी को कॉलेज में कबाड़ में पड़ीं मिलीं पुरानी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा अलीगढ़ मंडल ने जनपद में कई कॉलेजों का निरीक्षण किया। गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज मेंडू में पुरानी किताबें कबाड़ में पड़ी हुई मिलीं। एमडीएम की गुणवत्ता भी जेडी को ठीक नहीं मिली। डीआईओएस दफ्तर में भी जेडी ने निरीक्षण कर रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली।

शुक्रवार की सुबह जेडी अलीगढ़ मंडल जितेंद्र कुमार मलिक यहां पहुंचे। उन्होंने साहब सिंह इंटर कॉलेज दरियापुर का निरीक्षण किया। यहां जेडी को मिड-डे-मील की गुणवत्ता सही नहीं मिली। एनजीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही। यहां के बाद गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज मेंडू पहुुंचे जेडी ने देखा कि 2018 की नि:शुल्क वितरित होने वाली किताबें कबाड़ में पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर शिक्षक-शिक्षिकाएं अनपुस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। सेकसरिया इंटर कॉलेज के निरीक्षण में स्थिति सामान्य मिली। तीनों ही कॉलेजों के निरीक्षण में जेडी ने शैक्षिक स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए। यहां के बाद वह डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। डीआईओएस सुनील कुमार, एएओ रामवीर सिंह और अन्य से विभागीय जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें