फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के उठान पर अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों की रहेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए सिस्टम को हाईटेक किया जा रहा है। अब गोदाम से कोटेदार के खाद्यान्न उठाते ही संबंधित अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को मैसेज के माध्यम से सूचना मिल जाएगी। वहीं जल्द ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही कोटेदारों का गोदाम से उठान हो सकेगा। विभाग की ओर से इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

शासन के निर्देश पर खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए अब विभागीय स्तर से कोटेदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अब कोटेदार के गोदाम से खाद्यान्न से उठान करते ही जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मैसेज के जरिए उनकी सूचना मिली। विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्र के विधायक, ग्राम प्रधान, एसडीएम, डीएसओ और सप्लाई इंस्पेक्टर का नंबर सिस्टम में फीड कर दिया गया है।
विज्ञापन


उठान होते ही सभी नंबरों पर एक मैसेज पहुंचेगा, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा खाद्यान्न कोटेदार के यहां पहुंच गया। इन पांचों में से कोई भी खाद्यान्न वितरण को जाकर देख सकेगा। वहीं अब विभाग की ओर से सभी कोटेदारों और उनके एक सहयोगी का आधार कार्ड सिस्टम में फीड किए जाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरे होते ही आने वाले समय में गोदाम से ई-पॉस मशीन के जरिए ही कोटेदार खाद्यान्न का उठान कर सकेंगे।
विज्ञापन


कोटेदार ई-पॉस मशीन पर अपना अंगूठा लगाएंगे और उसके बाद ही खाद्यान्न का उठान कर सकेंगे। कोटेदार की अनुपस्थिति में उनके सहयोगी के अंगूठे का मिलान कर खाद्यान्न का उठान हो सकेगा। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए अब कोटेदारों के भी आधार कार्ड ई-पॉस मशीन में फीड किए जा रहे हैं। उसी के जरिए खाद्यान्न का उठान हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें