फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती 110 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। लंबे इंतजार के बाद 110 शिक्षकों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को 68500 शिक्षक भर्ती के पुन: मूल्यांकन में पास हुए अभ्यर्थियों की बीएसए दफ्तर में काउंसिलिंग हुई और उनसे स्कूलों के विकल्प लिए गए। सभी 110 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल गए।

उल्लेखनीय है कि 68500 पुन: मूल्यांकन शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 110 अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नियुक्ति होनी थी। लेकिन ऐनवक्त पर आदर्श आचार संहिता लागू होने से विभागीय अधिकारियों ने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद अभ्यर्थी कई दिनों तक बीएसए दफ्तर पर जमे रहे। वे डीएम से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद जिलाधिकारी ने शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा। वहीं कोर्ट ने हाल ही में स्पष्ट कहा है कि नियुक्ति के बाद चुनाव के कारण नियुक्ति नहीं रोकी जा सकती। कोर्ट ने दस दिन के अंदर पत्र जारी कर नियुक्ति के निर्देश दिए। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर स्कूलों के विकल्प लेकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें