फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लाख से कांशीराम टाउनशिप की सुधरेगी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर के जलेसर रोड कांशीराम टाउनशिप में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विभाग के अधिकारियों ने चोरी को रोकने और लाइनों को दुरुस्त करने के अलावा नए वितरण बॉक्स लगाने के लिए करीब 28 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर मुख्य अभियंता को भेजा है।
उल्लेखनीय है कि कांशीराम टाउनिशप में करीब 1,200 आवास हैं।

इन लोगों को 63 केवीए के 84 ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई दी जाती है। वर्तमान में लगे वितरण बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही बिजली की लाइन भी जगह-जगह से टूट गई हैं। इस कारण वहां अनहोनी का डर बना रहता है। बारिश को ध्यान में रखते हुए अब विभाग द्वारा टाउनशिप में एबीसी कंडक्टर लाइन डालने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वितरण बॉक्स लगाए जाएंगे। प्रत्येक बॉक्स से आठ उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा घरों में आर्म्ड केबल के साथ मीटर लगाए जाएंगे। पोल भी बदले जाएंगे। प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों ने मुख्य अभियंता को भेजा है। जल्द वहां से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। इस मामले में एसडीओ हरिओम सोनी का कहना है कि लाइन, वितरण बॉक्स और पोल आदि बदलने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें