न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
लोकसभा चुनावों के साथ अब दी बार एशोसिएशन के चुनाव की भी सरगर्मी रहेगी। दि बार एशोसिएशन का वार्षिक चुनाव पांच अप्रैल को होगा। इस संबंध में मंगलवार को चुनाव से संबंधित मुख्य तिथियों की घोषणा कर दी गई।
बार अध्यक्ष और मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि 26 और 27 मार्च को अधिवक्ता चुनाव के लिए नामांकन कर सकेंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और इसी दिन नाम वापसी होगी। पांच अप्रेल को चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
उन्होने बताया कि बार के पदाधिकारी जल्द ही जनपद न्यायाधीश हाथरस से भेंट करेंगे और बार के पैड पर बिना किसी प्रस्ताव के फर्जी रूप से की गई शिकायत पर चर्चा करेंगे, जिससे बार की छवि धूमिल होने से बच सके। चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी सचिव राजेश आर्य भी रहेंगे।