फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को ईवीएम प्रशिक्षण के लिए तैयार किए जाएंगे 45 मास्टर ट्रेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां तेज कर दी हैं। अब मतदान कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए जिले से 45 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। इन ट्रेनरों को छह मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए एडीएम अशोक कुमार शुक्ला ने दो मास्टर ट्रेनरों को नामित कर दिया गया है।

लोकसभा चुनाव में लगाए मतदान और मतगणना कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्मिकों को विधानसभा वार प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में 15-15 मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मार्च को मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार और राजेश कुमार शर्मा द्वारा सभी 45 मास्टर ट्रेनरों को कलेक्ट्रेेट परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में मशीन के संचालन से लेकर अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सभी मास्टर ट्रेनर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें