फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी व विश्वविद्यालय के बीच में पिस रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडर विश्वविद्यालय और एजेंसी के बीच विद्यार्थी पिस रहे हैं। प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी परेशान हैं। उनके ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं खुल रहे हैं, जबकि एक मार्च से परीक्षा शुरू होगी।

शहर के इगलास अड्डा निवासी जायदा बेगम पुत्री अब्दुल कदीर ने बताया कि विश्वविद्यालय और एजेंसी के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एम. कॉम फाइनल का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा तिथि तो विश्वविद्यालय ने घोषित कर दी, लेकिन ऐसे विद्यार्थियों की परेशानी दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। दो बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी ज्यादा लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस कारण वह काफी परेशानी में है, क्योंकि उसे डर है कि परीक्षा में शामिल नहीं हुई तो उसका एक साल खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें