फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्दश कोटेदार बेलफेयर एसोशिएसन की बैठक सम्पनं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


आदर्श कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक एनएस गार्डन में जगदीशचंद्र फौजी की अध्यक्षता में हुई। अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक कमलेश मिश्र एवं आशीष जी मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष विमल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों का स्वागत किया गया था।

प्रदेश संयोजक कमलेश मिश्र ने कहा कि कोटेदारों की चली आ रही मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में 18 जनवरी को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाना तय है। उन्होंने सभी कोटेदारों से अपील की कि वह धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए लखनऊ पहुंचकर भागीदारी करें। प्रदेश मंत्री आशीष जी ने कहा कि कोटेदारों के खिलाफ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विमल उपाध्याय को जिला अध्यक्ष और जितेंद्र तोमर को जिला महासचिव, विष्णु गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष तथा गीतम सिंह को तहसील अध्यक्ष, ठा. नरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, वेदपाल कनोडिया को महासचिव, मनोज चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पंकज शर्मा, विजय यादव, मुकेश तोमर, ताहिर खान, गोविंद शर्मा, प्रमोद शर्मा, विनोद चौधरी, अखिलेश , राजकपूर, वीरेश पुंढीर को सदस्य मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में मुख्तयार अली, बाबूलाल, भगवान सिंह, अशोक कुमार, मुनीश कुमार गुप्ता, रामबाबू, सुमन देवी , अशोक कुमार, रामचंद्र, अल्पना देवी, नेत्रपाल, कुंवरपाल, संजय दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें