फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉस मशीन ने अटकाया गरीबों का खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। शासन के निर्देश पर जिले में खाद्यान्न वितरण के लिए पॉस मशीनें भेजी गई हैं। यह पॉस मशीनें अब कार्ड धारकों के साथ साथ आम लोगों के लिए भी सिर दर्द बनती जा रही हैं। पॉस मशीनों में तकनीकी खराबी और कनेक्टिविटी समस्या ने इन दिनों गरीबों के खाद्यान्न को अटका रखा है। इसके चलते आए-दिन राशन डीलरों के यहां हंगामे और मारपीट की वारदातें हो रही हैं। वही पॉस मशीन में तकनीकी खराबी के चलते राशन डीलर गरीबों को खाद्यान्न देने में आनाकानी कर रहे हैं।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण के लिए 564 पॉस मशीनें भेजी गई हैं। इन मशीनों से खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए हैं। अब इन मशीनों में कनेक्टिविटी और तकनीकी समस्या निकलकर डीलरों के समक्ष आ रही है। इस कारण राशन डीलर इन मशीनों को लौटाने लग गए हैं। यहां जिला मुख्यालय पर आधा दर्जन डीलरों ने अपनी मशीनों को लौटा दिया है।
विज्ञापन


अब विभागीय अधिकारियों और संबंधित कंपनी के इंजीनियरों द्वारा मशीनों में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। इस पॉस मशीनों आ रही समस्याओं की वजह से राशन डीलर कार्डधारकों को खाद्यान्न देने में आनाकानी कर रहे हैं। अब इसकी शिकायतें विभाग को भी मिलने लग गई हैं।
विज्ञापन


पॉस मशीनों में तकनीकी खराबी सामने आ रही है। हमारे द्वारा मशीनों में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। वही राशन डीलर बिना पॉस मशीन के भी खाद्यान्न वितरण कर सकते हैं।
-सुरेंद्र यादव, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें