फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई से मिले उपभोक्ता, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


डार्कजोन में फर्जी नलकूप विद्युत कनेक्शन घोटाले के शिकार हुए हसायन क्षेत्र के काफी उपभोक्ता मंगलवार को फिर अधीक्षण अभियंता से मिले। इन उपभोक्ताओं ने इस घोटाले को अंजाम देने वाले अधिकारियों व विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

उपभोक्ताओं ने कहा कि विद्युत कर्मियों व अधिकारियों ने उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया है। उन्हें नहीं पता था कि उन्हें जो कनेक्शन दिए जा रहे हैं, वह फर्जी रूप से दिए जा रहे हैं। इसलिए इस घोटाले में जो भी अधिकारी व कर्मी दोषीं हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और निर्दोष उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, महकमे ने इन उपभोक्ताओं से शपथ पत्र मांगना भी शुरू कर दिए हैं, जिससे घोटाले की चल रही जांच में पारदर्शिता आ सके। एसई प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कुछ गांव के लोग आए थे और नलकूप विद्युत कनेक्शन घोटाले में उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले विद्युुत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें जांच के बाद निष्पक्ष रूप से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें