क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी किसान से ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीद प्रकरण में 2.12 लाख रुपये की सामने आई है।। कई बार खाते में पैसा ट्रांसफर कराने के बाद ट्रैक्टर की डिलीवरी नहीं दी गई। पीड़ित ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मीरपुर निवासी बालकिशन पुत्र भूपसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र परजीत ने अपने स्वराज ट्रैक्टर की फेसबुक पर बिक्री की सूचना के बाद योगेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र मुन्नीलाल निवासी वरनवाला, एग्रीकल्चरल इम्पलीमेंट्स नई गंज जौनपुर ने बात की। इन्होंने सेना का कर्मचारी बताते हुए विश्वास जताने के लिए आधार कार्ड सहित कई कागजात भेजे। ट्रैक्टर का सौदा 1.65 लाख रुपये में हुआ। पहली बार 7100 रुपये भेजे। कहा गया कि ट्रैक्टर बिल्टी द्वारा भेजा जा रहा है। इस प्रकार कई बार खातों में पैसा मंगाया गया। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।