फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर पाए जाने पर होगी सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग के तहत ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने पर अब सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। जिले में भी कई सफाई कर्मचारी इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। ऐसे में निदेशक पंचायतराज का आदेश आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों में खलबली मच गई है।

पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती 2008 में की गई थी। सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था होने का कोई खासा असर नहीं दिखाई दिया। यहां तक कि निदेशक पंचायतराज ने अपने पत्र में यह स्पष्ट किया है कि जनपदों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसकी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं।
विज्ञापन


निदेशक पंचायतराज ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जनपदों में प्रत्येक सप्ताह दो राजस्व ग्रामों का औचक निरीक्षण किया जाए और इन ग्रामों में पंचायत भवन निर्माण, अंत्येष्टि स्थल निर्माण आदि के कार्य की प्रगति के साथ साथ गैरहाजिर सफाई कर्मचारियों के संबंध में पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि गैरहाजिर सफाई कर्मियों की निलंबन की कार्रवाई नहीं की जाए, अपितु गैरहाजिर सफाई कर्मी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। आदेश जारी के बाद जिले में तैनात सफाई कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें