न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच लोग शुक्रवार को बैरंग लौट आए, क्योंकि आधार फीडिंग के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने का काम किया गया। इस कारण आधार कार्ड नामांकन और सही करने का काम नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य डाकघर में प्रतिदिन 30 आधार कार्ड के नामांकन और उनको सही करने का काम होता है। इस कारण लोगों को आधार कार्ड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बाकी कसर इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य खामियां पूरी कर रही हैं। इस कारण आधार कार्ड का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को शहर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे लोग काफी इंतजार के बाद लौट आए। आधार कार्ड फीडिंग साफ्टवेयर को अपडेट किया गया। इस कारण काम नहीं हुआ। इस मामले मेें पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह का कहना है कि आधार फीडिंग के साफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। इस कारण आधार कार्ड नामांकन व सही करने का काम नहीं हुआ है।