फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सहपऊ के खिलाफ फूटा गुस्सा, तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सहपऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष के खिलाफ मंगलवार को कर्मचारी और अन्य लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में सादाबाद तहसील पर आए इन कर्मियों ने एसडीएम से की गई शिकायत में चेयरमैन में कई गंभीर आरोप लगाए। एसडीएम दफ्तर के बाहर चेयरमैन की मनमानी के खिलाफ नारेेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।

नगर पंचायत सहपऊ के टीसी/का. लिपिक हरेंद्र सिंह ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि 11 मार्च को वह नगर पंचायत सहपऊ के कर्मचारियों का वेतन बैंक में जमा करने के लिए सादाबाद एसबीआई में गया हुआ था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। वह नगर पंचायत कार्यालय के ऊपर बने आवास में रहता है। उसकी पत्नी के साथ चेयरमैन व इनके अन्य तीन साथियों द्वारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इन लोगों ने कहा कि तेरा पति मेरे से जेल में मिलने नहीं आया, मुझे पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन

उसको सस्पेंड कर दूंगा और नौकरी नहीं करने दूंगा। यह लोग मेरी पत्नी को अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर चले गए, जिसे बाद में कर्मचारियों और पुलिस द्वारा खुलवाया गया। वहीं एक अन्य शिकायती पत्र धीरज सिसौदिया, रजत उपाध्याय, केडी शर्मा, शिव कुमार शर्मा, राजनलाल शर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, राकेश शर्मा आदि लोगों द्वारा दिया गया, जिसमें आरोप लगाए गए कि चेयरमैन एक शातिर किस्म के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


नौ मार्च को वह अपने कुछ समर्थकों के साथ आए और कुर्सी पर बैठकर घोषणा कर दी कि उन्होने चार्ज ग्रहण कर लिया है। चेयरमैन ने नियमविरूद्ध चार्ज ग्रहण किया है। चेयरमैन को चार्ज ग्रहण कराने की कार्यवाही आज तक नहीं की गई है। पत्र में चेयरमैन द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की गई। यह भी आरोप लगाया गया कि चेयरमैन ने कार्यालय पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया है और नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों को डरा धमका रहे हैं। सहपऊ प्रतिनिधि के अनुसार सहपऊ नगर पंचायत चेयरमैन ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। चेयरमैन का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा उनको एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि सहपऊ के लोगों द्वारा उनसे चेयरमैन की लिखित शिकायत की गई है, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें