फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में लापरवाही पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शौचालय निर्माण को लेकर इन दिनों विभागीय अधिकारी पूरी तरह कमर कसकर लगे हुए है। जिले की ग्राम पंचायतों में अधूरे पड़े शौचालयों के निर्माण को लेकर डीपीआरओ ने सभी अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने सभी वीसी को यह निर्देश दिए है कि वह खुद गांवों में भ्रमण कर शौचालय निर्माण का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट बनाएं।

जिन गांवों में शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। उसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि अगर इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस आदेश के बाद विभागीय कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति गांव में नहीं रह रहा है और उसका नाम शौचालय निर्माण के लिए चल रहा है, तो उस नाम का सूची से हटाया जाए। जो शौचालय बनने के बाद क्षतिग्रस्त हो गए है। उन्हें पात्रों से जीणोद्धार कराया जाए। गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक कर स्वच्छता सर्वेक्षण ऐप पर वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें