फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़े, चालक फरार

Wed, 14 Oct 2026 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पकड़ा गया सरकारी राशन का चावल।  स्रोत : प्रशासन - फोटो : Administration
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक ने ट्रैक्टर में लदे सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़ लिए। मौके पर ट्रक से चावल ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम सासनी शिवनारायण यादव को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि एक ट्रक से सरकारी चावल ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है। इसे कालाबाजारी के लिए ले जाने की आशंका जताई गई। सूचना पर एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने ट्रैक्टर में लदे चावल के 200 बोरे बरामद किए। इसके बाद सठिया के राशन डीलर को मौके पर बुलाकर चावल उसके सुपुर्द कर दिया गया।
प्रशासन और पुलिस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि चावल किसका था और इसे कहां से लाया गया था। इसके लिए राशन डीलरों के रिकॉर्ड का भी मिलान किया जाएगा। ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया जा रहा है। देर रात एडीएम प्रशासन प्रशांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम शिवनारायण यादव ने बताया कि चावल को एक राशन डीलर के सुपुर्द किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इसमें जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें