फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.51 हजार की आखिरी कुश्ती बराबर पर छूटी

विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती लड़ते पहलवान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज में विराट बुर्ज कुश्ती दंगल में पांचवें दिन देर रात तक कई कुश्तियां हुई। हाथरस सहित आसपास के जिलों के पहलवानों ने जोर अजमाइश की। दंगल प्रेमियों ने देर रात तक कुश्तियों का लुत्फ उठाया। आखिरी कुश्ती में शामिल पहलवानों का हाथ दंगल संयोजक कप्तान सिंह ठैनुआं व सह संयोजक दिनेश माहौर ने मिलवाया। आखिरी कुश्ती दो लाख 51 हजार रुपये की हुई जो बराबर पर छूटी। चंद कुश्तियों में हार जीत हुई।
विज्ञापन

आखिरी कुश्ती भारत केसरी सोमवीर पहलवान हरियाणा पुलिस डीएसपी रोहतक व विक्रम पहलवान सीआईएसएफ दिल्ली के बीच हुई बराबर पर छूटी। भारत पहलवान हरिकेश अखाड़ा सादाबाद व विक्की पहलवान अखाड़ा छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के बीच हुई कुश्ती बराबर रही। नवीन मोर पहलवान दिल्ली व वरुण पहलवान रेलवे अखाड़ा दिल्ली के बीच हुई। अजय पहलवान अखाड़ा कैप्टन चांदरूप दिल्ली व सचिन पहलवान अलीगढ़ के बीच जो बराबर रही। मोहित पहलवान पवन व्यायामशाला व श्यामसुंदर आगरा के बीच हुई। जिसमें मोहित पहलवान जीते। इस मौके पर प्रवीन सिंघल, संजीव पांडेय, योगा पंडित, ज्ञानेंद्र शर्मा, कपिल अग्रवाल, भगवानदास माहौर, अंकित गौड़, देवा पहलवान आदि थे। स्पीकर के रूप में सुनील बैनवाल, अतुल आंधीवाल, मुकेश पहलवान, श्यामसुंदर राना, हम्बीर सिंह, अनुज चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें