फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के मंत्रियों ने मिलवाए पहलवानों के हाथ

विज्ञापन
दंगल में आखिरी कुश्ती का हाथ मिलवाते संयोजक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात तक मेला श्री दाऊजी महाराज में हजारों लोगों ने नामचीन पहलवानों की कुश्ती के बीच हुई कुश्ती का लुफ्त उठाया। रात्रि में केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चौ.उदयभान सिंह, प्रदेश के राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। इस दौरान सदर विधायक हरीशंकर माहौर, अतुल आंधीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश सरकार के इन मंत्रियों व भाजपा के पदाधिकारियों का दंगल स्थल पर दंगल संयोजक कप्तान सिंह ठैनुआं, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित काफी भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया। इन भाजपाइयों का भी दंगल कमेटी ने जमकर स्वागत किया। देर रात तक पहलवानों में कुश्ती जारी थी और हजारों की तादाद में लोग इसका लुफ्त उठा रहे थे। दंगल का चूंकि सोमवार को आखिरी दिन था। इसलिए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए काफी भीड़ भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें