फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि: हाथरस के 1.82 लाख किसानों के खातों में पहुंची राशि, इन खातों में न आने का संशय

Mon, 24 Feb 2025 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

केंद्र सरकार की ओर से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति तिमाही छह हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है। केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
PM Kisan new - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के 1.82 लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त केंद्र सरकार की ओर से भेज दी गई है। अभी ई फॉर्मर रजिस्ट्री न करा पाने वाले किसान सम्मान निधि की राशि खातों में आने को लेकर संशय में हैं। किसान अपने खातों का बैलेंस पता करने के लिए बैंकों और जन सेवा केंद्रों में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति तिमाही छह हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है। केंद्र सरकार की ओर से 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की गई। इस किस्त को जारी करने से पूर्व केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खातों के साथ अन्य पूरा ब्योरा सत्यापित किए जाने के लिए कृषि कार्यालय भेजा जाता था। 

कृषि विभाग की ओर से इसमें से मृतक व अपात्र किसानों को अलग कर 1.82 लाख किसानों का डाटा सत्यापित कर शासन को भेजा गया था। इन सभी किसानों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। उपकृषि निदेशक कृषि हंसराज ने बताया कि 1.82 लाख किसानों का डाटा सत्यापित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। उम्मीद है कि इन सभी के खाते में धनराशि भेज दी गई है। फाइनल रिपोर्ट कुछ दिनों में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें