फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Lok Sabha: 12 अप्रैल से नामांकन, सात मई को मतदान, 2190 मतदेय स्थलों पर 1930297 मतदाता चुनेंगे सांसद

Sun, 17 Mar 2024 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर सभी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है। पिंक बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर महिला कार्मिक ही तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता करतीं डीएम, एसपी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस लोकसभा सुरक्षित सीट के लिए तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। इस सीट के लिए 2190 मतदेय स्थलों पर 1930297 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 99081 मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। यह बातें जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में आचार संहिता का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव सामग्री नहीं लगाएंगे। चुनावी सभाओं, रैलियों और वाहन प्रचार के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी पोस्टर, बैनर हटवाए जा रहे हैं।

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर सभी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है। पिंक बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर महिला कार्मिक ही तैनात रहेंगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। चुनावी सभाओं और प्रचार पर निगरानी के लिए टीमें गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र हाथरस में शामिल विधानसभा क्षेत्र

  1. छर्रा (अलीगढ़)
  2. इगलास (अलीगढ़)
  3. हाथरस (हाथरस)
  4. सादाबाद (हाथरस)
  5. सिकंदराराऊ (हाथरस)


यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

  • निर्वाचन की अधिसूचना  12 अप्रैल
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल
  • नामांकन की जांच  20 अप्रैल
  • नामांकन वापसी  22 अप्रैल
  • मतदान 07 मई
  • मतगणना 04 जून

लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल

विधानसभा -- मतदान केंद्र -- मतदेय स्थल
  • हाथरस -- 237 -- 435
  • सादाबाद -- 301 -- 427
  • सिकंदराराऊ -- 299 -- 433
  • जनपद हाथरस योग 837 1295
  • छर्रा -- 258 -- 436
  • इगलास -- 334 -- 459
  • जनपद अलीगढ़ योग 592 895
  • लोकसभा क्षेत्र का कुल योग 1429 2190

विधानसभा वार कुल जनसंख्या
विधानसभा -- पुरुष -- महिला -- कुल
  • हाथरस -- 345369 -- 299893 -- 645262
  • सादाबाद -- 322948 -- 280587 -- 603535
  • सिकंदराराऊ -- 329399 -- 288904 -- 618303
  • जनपद हाथरस योग -- 997716 -- 869384 -- 1867100
  • छर्रा -- 354568 -- 311801 -- 666369
  • इगलास -- 352951 -- 307893 -- 660884
  • जनपद अलीगढ योग -- 707519 -- 619694 -- 1327213
  • लोकसभा क्षेत्र योग 1705235 1489078 3194313

विधानसभा वार कुल मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल जेंडर रेशियो ईपी रेशियो
  • हाथरस -- 220401 -- 189911 -- 5 -- 410317 -- 862 -- 63.59
  • सादाबाद -- 200227 -- 171857 -- 12 -- 372096 -- 858 -- 61.65
  • सिकंदराराऊ -- 199107 -- 173918 -- 10 -- 373035 -- 874 -- 60.33
  • जनपद हाथरस योग -- 619735 -- 535686 -- 27 -- 1155448 -- 864 -- 61.88
  • छर्रा -- 203801 -- 176928 -- 17 -- 380746 -- 868 -- 57.14
  • इगलास -- 210856 -- 183241 -- 4 -- 394103 -- 869 -- 59.60
  • जनपद अलीगढ़ योग -- 414657 -- 360169 -- 21 -- 774849 -- 868 -- 58.38
  • लोकसभा क्षेत्र योग 1034392 895855 48 1930297 866 60.42
विज्ञापन

विधानसभावार गत लोकसभा चुनाव के मुकाबले बढ़े मतदाता

विधानसभा  पुरुष  महिला  कुल
  • हाथरस -- 7044 -  10241 -  17285
  • सादाबाद -  8526 -  13228 -  21744
  • सिकंदराराऊ -- 4984 -  10257 -  15232
  • जनपद हाथरस योग  20554 33726  54261
  • छर्रा -- 8262 -  7400 -  15665
  • इगलास -- 14868 -  14290 -  29155
  • जनपद अलीगढ़ योग -  23130 -  21690 -  44820
  • लोकसभा क्षेत्र योग  43684  55416  99081

हाथरस जनपद मजिस्ट्रेट ड्यूटी
  • जोनल मजिस्ट्रेट -  15
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट -  107
  • रिज़र्व जोनल मजिस्ट्रेट -  6
  • रिज़र्व सेक्टर मजिस्ट्रेट -  15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें