फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन की दुकानों पर उपभोक्ता करेंगे बिल जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गौरव भारद्वाज

बिजली का बिल जमा करने के लिए लोगों को अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही लंबी लाइन से भी निजात मिलेगी। सभी राशन की दुकानों पर पॉश मशीन के जरिए बिल जमा होंगे। वहीं शहर के बिलिंग काउंटरों पर जल्द स्वैप मशीन लगेंगी। इसके अलावा ग्रामीण घर बैठे गांव-गांव घूमने वाली मोबाइल वैन की मोबाइल में लोकेशन देखकर अपने गांव में बिल जमा करेंगे।

इन सब सुविधाओं का शनिवार को निगम के एमडी एसके वर्मा ने शुभारंभ किया। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को उनके निकट बिजली बिल जमा करने की सुविधा देने की कवायद में जुटा हुआ है, ताकि लोगों को राहत मिले, विभाग को समय से राजस्व मिल सके। अब बिजली विभाग द्वारा शहर से देहात तक लोगों को बिल जमा करने के लिए शनिवार को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


राशन डीलरों को मिलेगे 16 रुपये
शहर से देहात तक राशन की दुकानों पर लगी पॉश मशीनों में पहले बिल जमा का ऑप्शन नहीं था। अब इन मशीनों को बिलिंग के ऑप्शन से लिंक कर दिया गया है। लोग शहर, देहात और कस्बों में राशन की दुकान पर बिल जमा करेंगे। खास बात यह है कि उपभोक्ता इसका कोई चार्ज नहीं देगा। राशन डीलर को बिजली विभाग द्वारा प्रति बिल का करीब 16 रुपये प्रदान किया जाएगा।

बिलिंग काउंटरों पर लगेंगी स्वैप मशीन
डिजिटल इंडिया के साथ बिजली महकमा भी कदम से कदम मिलाएगा। हाथरस शहर, सादाबाद, सासनी, सिकंदाराराऊ, मुरसान और मेंडू आदि स्थानों पर बने बिलिंग काउंटरों पर जल्द स्वैप मशीन लगेंगी। लोग कार्ड स्वैप करने के साथ बिल जमा कर सकेंगे।

मोबाइल में दिखेगी वैन की लोकेशन
ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के लिए करीब एक साल से गांवों में मोबाइल वैन चल रही है, लेकिन ग्रामीणों को यह पता नहीं चल पता था कि मोबाइल वैन कहां है। लोगों को बिलिंग का लाभ देने के लिए अब बिजली विभाग ने डीवीवीएनएल एप लांच किया है। इस एप की मदद से ग्रामीण उपभोक्ता मोबाइल वैन की लोकेशन देख सकेंगे। वह अपने गांव में बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


अब राशन की दुकानों पर लोग बिल जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना है। विभाग राशन डीलर को करीब 16 रुपये देगा। वहीं शहर में जल्द बिलिंग काउंटरों स्वैप मशीन लगेंगी। गांव में मोबाइल वैन की एप की मदद से लोकेशन लेकर बिल जमा कर सकेंगे। इसका शुभारंभ निगम के एमडी ने शनिवार को किया है। -संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें