फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: प्रत्येक पेट्रोल पंप रहेगा 1000 लीटर पेट्रोल व डीजल रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने गाड़ियों के संचालन में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं आए, इसलिए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि सभी पेट्रोल पंपों पर चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक हजार लीटर डीजल और एक हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व में रखा रहना चाहिए।

जिला प्रशासन ने निर्वाचन को लेकर विभागवार जिम्मेदारियों को तय करना शुरू कर दिया है। विभागों ने भी निर्वाचन को लेकर अपने अपने स्तर से होने वाली तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिला पूर्ति विभाग ने सभी पेट्रोल पंपों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी पेट्रोल पंपों के संचालकों को निर्वाचन संबंधी निर्देशों से अवगत कराए जाने का काम तेज कर दिया है। जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किया है कि निर्वाचन के दौरान प्रत्येक पेट्रोल पंप संचालक अपने पेट्रोल पंप पर एक हजार लीटर पेट्रोल और एक हजार लीटर डीजल का स्टॉक रखेगा, ताकि इमरजेंसी में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें