न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। विकास खंड सादाबाद के तीन परिषदीय स्कूलों में तैनात तीन शिक्षिकाएं काफी लंबे समय से गायब हैं। जिसे लेकर अब बीएसए द्वारा उनके निवास स्थलों पर नोटिस भेजा गया है। जल्द उत्तर न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय मई में तैनात सुरभि सिंघल निवासी बल्लभ जी बिहार दयालबाग आगरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जारऊ में तैनात भावना शर्मा निवासी अलका कुंज कमला नगर आगरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलारा में तैनात नीलम गुप्ता निवासी स्वामी अपार्टमेंट प्रेम भवन दयालबाग आगरा कई महीने से बिना किसी सूचना के अपने विद्यालयों से गायब हैं।
इन तीनों शिक्षिकाओं के वेतन पर पहले ही रोक लग चुकी है। लेकिन फिर भी अभी तक शिक्षिकाएं अपना पक्ष रखने बीएसए दफ्तर नहीं पहु़ंची हैं। अब तीनों शिक्षिकाओं के निवास स्थानों पर बीएसए ने नोटिस भेजते हुए जबाव न देने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।