फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से सौभाग्य व इंद्रधनुष का प्रधानमंत्री अवार्ड योजना में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री अवार्ड योजना के तहत अपने-अपने जिले में उत्कृष्ट व निर्धारित अवधि में काम करने वाली केंद्र की योजना को शामिल किया जा रहा है। इसके तहत यहां जिले से विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना व स्वास्थ्य विभाग की इंद्रधनुष योजना को चयनित किया गया है।

इन योजनाओं का प्रस्तुतीकरण शासन में किया जाएगा। शासन से चयनित होने के बाद इन योजनाओं को प्रधानमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री अवार्ड के जिले के विद्युत विभाग से सौभाग्य योजना और स्वास्थ्य विभाग से इंद्रधनुष योजना को चयन किया गया है। इन विभागों की ओर से इन योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित अवधि के साथ साथ आम लोगों को पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न मानकों पर खरे उतरने पर इन योजनाओं को जिले से प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए शासन को भेजा गया है। अब इन योजनाओं का शासन में अन्य जिलों से आई इसी योजनाओं के साथ तुलना की जाएगी। तुलना में प्रगति से लेकर, आम जन मानस तक जागरूकता और अन्य क्रियाकलापों को भी देखा जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चयनित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें