न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शासन अब औषधि फसलों पर जोर दे रहा है। तभी तो उद्यान विभाग को 35 हेक्टेयर में प्याज और लहसुन की खेती कराने का लक्ष्य दिया है। यह बीज किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
जिले को औद्यानिक मिशन के तहत औषधि फसल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर किसानों को प्रोत्साहन के रूप में प्याज और लहसुन की खेती करने का लक्ष्य है, जिसमें 20 हेक्टेयर में लहसुन और 15 हेक्टेयर में प्याज की खेती होनी है।
जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि सामान्य जाति वर्ग के 15 हेक्टेयर और एससी के लिए पांच हेक्टेयर में लहसुन की खेती करने का लक्ष्य मिला है। इसी तरह प्याज की खेती में सामान्य के लिए 10 हेक्टेयर और एससी के लिए पांच हेक्टेयर का लक्ष्य है। किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर और कम से कम आधा हेक्टेयर के लिए नि:शुल्क प्याज व लहसुन का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।