न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। फर्जी टिकट घोटाले में कुर्की की कार्रवाई की खबर ने इस गैंग से जुड़े अफसर और कर्मियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
बता दें कि बीते अगस्त माह में एसटीएफ ने फर्जी टिकट घोटाले का खुलासा किया है। हाथरस डिपो में तैनात कर्मी मेघ सिंह और देवेंद्र सहित करीब 11 लोगों को पकड़ा गया। उसके बाद मुख्यालय से एआरएम को निलंबित कर दिया।
बीते दिनों एसटीएफ ने दो संविदा परिचालक व एक बाउंसर को पकड़ा था। इसके अलावा डिपो के एक दर्जन से अधिक चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त हुई। अब धर-पकड़ के बाद एसटीएफ इगलास थाने की पुलिस विवेचना पूरी होने का इंतजार कर रही है।
फर्जी टिकट के जरिए एकत्रित की गई संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इस तरह की कार्रवाई को लेकर हाथरस डिपो अधिकारियों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई है। कार्यालयों में खामोशी के साथ काम करने में लगे हुए हैं।